1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी अथिया शेट्टी की लव लाइफ को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया ये बयान

बेटी अथिया शेट्टी की लव लाइफ को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया ये बयान

 Published : Jan 03, 2020 11:19 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 11:21 am IST

अथिया ने रोमांटिक एक्शन मूवी 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो 2015 में रिलीज हुई थी।

Sunil Shetty Athiya Shetty- India TV Hindi
बेटी अथिया शेट्टी के साथ सुनील शेट्टी 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की लव लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है। खबरों की मानें तो अथिया टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दूसरी तरफ सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने भी साल 2019 में गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अपने बच्चों की लव लाइफ के बारे में सुनील शेट्टी ने हाल ही में बयान दिया है। 

सुनील शेट्टी ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। वहीं, अथिया की लव लाइफ से मुझे और माना को कोई प्रॉब्लम नहीं है। सुनील शेट्टी ने कहा, 'हम अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनसे भी, जिन्हें वो डेट कर रहे हैं।'

फिर बदला 'रूही आफ्जा' का नाम, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म अब इस नाम से होगी रिलीज

बता दें कि कुछ दिनों पहले केएल राहुल ने अथिया शेट्टी संग एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

अथिया ने रोमांटिक एक्शन मूवी 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो 2015 में रिलीज हुई थी। अथिया हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म में दिखाई दी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन