1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर बदला 'रूही आफ्जा' का नाम, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म अब इस नाम से होगी रिलीज

फिर बदला 'रूही आफ्जा' का नाम, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म अब इस नाम से होगी रिलीज

 Published : Jan 03, 2020 09:56 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 09:58 am IST

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। इस मूवी में वरुण शर्मा भी हैं।

Roohi Afza Title changed yet again- India TV Hindi
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही आफ्जा' का बदला टाइटल

मुंबई: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग मूवी 'रूही आफ्जा' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि मेकर्स अभी तक इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का टाइटल तय नहीं कर पा रहे हैं। जी हां, इस मूवी का नाम एक बार फिर बदल गया है।

बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की इस फिल्म का नाम पहले 'रूह आफ्जा' (Rooh Afza) था, लेकिन बाद इसे बदलकर 'रूही आफ्जा' (Roohi Afza) कर दिया गया। 

Birthday Special: एक्ट्रेस के साथ-साथ कार रेसर और पायलट भी हैं गुल पनाग, बन चुकी हैं मिस इंडिया

अब एक बार फिर इसका नाम बदलकर 'रूही अफ्जाना' (Roohi Afzana) किया गया है। इस मूवी के प्रोडक्शन हाउस ने मैड्डॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बैनर तले रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताया गया है। इसी में रूही अफ्जाना का नाम भी शामिल है। 

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। इस मूवी में वरुण शर्मा भी हैं, जो अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। ये फिल्म इस साल अप्रैल महीने में रिलीज होगी।   

बता दें कि राजकुमार राव इसके अलावा 'छलांग', 'लूडो' और 'द व्हाइट टाइगर' में भी नज़र आएंगे। वहीं, जाह्नवी की बात करें तो वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन