Shimla Mirchi Official Trailer: राजकुमार राव, हेमा मालिनी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'शिमला मिर्ची' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म कब शूट हुई इसके बारे में कुछ भी सामने नहीं आया, सीधा आज फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है, रमेश और हेमा मालिनी बॉलीवुड की कल्ट फिल्म शोले में साथ काम कर चुके हैं।
Related Stories
ये कहानी अवि (राजकुमार राव) नाम के एक लड़के की है, जो किसी भी लड़की से अपने प्यार का इजहार करने से डरता है। उसे नैना (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है, लेकिन वो उसे भी प्रपोज नहीं कर पाता है। इसके बाद वो फैसला लेता है कि लव लेटर लिखकर वो नैना से अपने प्यार का इजहार करेगा। लेकिन ये लव लेटर नैना की मां (हेमा मालिनी) को मिलता। लेटर पढ़कर नैना की मां को अवि से प्यार हो जाता है। इसके बाद क्या कन्फ्यूजन होता है और अवि इस मुसीबत से कैसे छुटकारा पाएगा इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिलहाल आप देखिए फिल्म का ट्रेलर-
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी शिमला मिर्ची 3 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।