1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'तुर्रम खान' का बदला टाइटल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'तुर्रम खान' का बदला टाइटल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

 Published : Dec 07, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 06:37 pm IST

इस फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे, जबकि अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

Turram Khan New title Chhalaang- India TV Hindi
'छलांग' में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा Image Source : TWITTER

मुंबई: इस साल 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'जजमेंटल है क्या' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जल्द ही 'तुर्रम खान' और 'रूही अफ्जा' में नज़र आएंगे। इस बीच उनकी फिल्म 'तुर्रम खान' का टाइटल बदल दिया गया है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ नुसरत भरूचा नज़र आएंगी।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'तुर्रम खान' का नाम बदलकर 'छलांग' कर दिया गया है। इसमें राजकुमार राव और नुसरत भरूचा नज़र आएंगे। फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे, जबकि अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत ये फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।'

रणवीर सिंह के अजीबोगरीब लुक को देख यूजर्स बोले- 'भाई अगली बार पटियाला जरूर पहनना...'

बता दें कि राजकुमार राव ने हंसल मेहता संग तीन फिल्मों में काम किया है। इनमें 'ओमार्ता', 'अलीगढ़' और 'सिटी लाइट्स' शामिल हैं। 

राजकुमार राव अगले साल अनुराग बसु की फिल्म में भी नज़र आएंगे, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इसमें अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा राजकुमार 'द व्हाइट टाइगर' में भी दिखाई देंगे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

नुसरत भरूचा की बात करें तो हाल ही में वो आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में नज़र आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन