मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अजीबोगरीब ड्रेसिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर अलग-अलग तरह के कॉस्ट्यूम में देखा जाता है, जिसकी वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। रणवीर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो एक बार फिर अलग तरह के लुक में नज़र आ रहे हैं। उनकी तस्वीर पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं।
Related Stories
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने ब्राउन कलर के शूज के साथ ब्लैक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन वाली प्रिंटेड पैंट पहनी है। इसके साथ मस्टर्ड कलर की शर्ट पहनी है, जिसकी बांह बोहेमिया स्टाइल में बनाई गई है।
Panipat Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
रणवीर ने गले में पेंडेंट पहना है। साथ ही ऑरेंज कलर का चश्मा उन पर खूब जंच रहा है।
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। कोई उनके स्वैग की तारीफ कर रहा है तो किसी ने कमेंट किया है कि 'भाई अगली बार पटियाला जरूर पहनना।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही '83' फिल्म में नज़र आने वाले हैं, जिसमें वो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। ये फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण भी कपिल देव की पत्नी का रोल निभाएंगी। इसके 10 अप्रैल, 2020 में आने की उम्मीद है।
इसके अलावा रणवीर जल्द ही एक गुजराती व्यक्ति का किरदार भी निभाने वाले हैं। हाल ही में 'जयेशभाई जोरवाला' से उनका पहला लुक सामने आया है।