1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिकेटर मनीष पांडे और एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी की शादी में जमकर नाचे युवराज सिंह

क्रिकेटर मनीष पांडे और एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी की शादी में जमकर नाचे युवराज सिंह

 Published : Dec 06, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 07:00 pm IST

मनीष और आश्रिता की मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh

मनीष और आश्रिता की मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं। मेहंदी के लिए आश्रिता ने एक भारी-भरकम कढ़ाई वाली कल्की फैशन वाले पीले रंग के लहंगे का चुनाव किया था और इसके साथ इस दिन उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। शादी में उन्होंने मरून और सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी, जबकि मनीष एक क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे थे।

इनके रिसेप्शन के लुक की बात करें तो इस दिन आश्रिता एक बारीक कढ़ाईदार लैवेंडर रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और मनीष इस मौके पर ब्लैक सूट में नजर आए।

वेडिंग रिसेप्शन में शामिल मेहमानों में से एक पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी थे। इंटरनेट पर मौजूद तस्वीरों में एक में नवविवाहित जोड़े को युवराज संग कैमरे की ओर पोज कर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन