1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत सिंह हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग की शिकार, इंटरव्यू में बताई अपने स्ट्रगल की कहानी

रकुल प्रीत सिंह हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग की शिकार, इंटरव्यू में बताई अपने स्ट्रगल की कहानी

 Published : Dec 04, 2019 07:12 am IST,  Updated : Dec 04, 2019 07:15 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल की कहानी और बॉडी शेमिंग के बारे में बताया।

rakul preet singh - India TV Hindi
रकुल प्रीत सिंह ने बताई स्ट्रगल की कहानी।

तमिल और तेलगु इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद अब रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। रकुल की बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। 'मरजावां' एक्ट्रेस रकुल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने करियर के शुरूआती दिनों के बारे में बात की।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रकुल ने बॉडी शेमिंग के बारे में बात करते हुए बताया कैसे उन्हें करियर के शुरूआत में सामान्य चेहरा कहा जाता था। किसी ने मुझे कहा था- तुम बहुत अच्छी हो मगर दिक्कत यह है कि तुम्हारा चेहरा सामान्य है। 

रकुल ने बताया उन्होंने कभी भी इस तरह के कमेंट्स को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण आत्म-विश्वास था। उन्होंने कहा- आप उम्मीद नही कर सकते कि सब मेरी तरह हों। अगर कोई मुझे पसंद नहीं करता है तो कोई बात नहीं लेकिन मैं खुद से प्यार करती हूं। जब आप खुद से प्यार करते हो, खुद को स्वीकारते हो तो आधी लड़ाई तो आप जीत ही जाते हो।

आपको बता दें रकुल प्रीत सिंह आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ मरजावां में नजर आईं थी। इस फिल्म में तार सुतारिया भी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन