1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Panipat Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Panipat Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Dec 07, 2019 09:42 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 02:42 pm IST

अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ का बिजनेस किया है।

Panipat box office collection day 1- India TV Hindi
पानीपत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' के साथ रिलीज हुई है। फिल्म में मराठाओं अफगानी के बीच हुए पानीपत के तीसरा युद्ध दिखाया गया है। ऐतिहासिक फिल्म पानीपत का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा पानीपत ने पहले दिन 4.12 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म दूसरे और तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

'पानीपत' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर उसी दिन रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो का भी पड़ा है। आशुतोष गवारेकर की फिल्म के शनिवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

फिल्म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन के अलावा संजय दत्त,  साहिल सलाथिया, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, गश्मीर महाजनी, सुहासिनी मुले, विनीता महेश, नवाब शाह नजर आए हैं। पानीपत में संजय दत्त विलन अहमद शाह अब्दाली के किरदार में नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन