मुंबई: आमिर खान की अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जैसलमेर से आमिर खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो लाल सिंह चड्ढा के रोल में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में आमिर खान बिल्कुल अलग लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर आमिर खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Related Stories
आमिर खान गुरुवार को जयपुर से फ्लाइट लेकर जैसलमेर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचे। आमिर खान जैसलमेर में हैं जैसे ही उनके फैन्स को ये बात पता चली एयरपोर्ट पर फैन्स की सेल्फी लेने के लिए भीड़ एकत्र हो गई।
जैसलमेर की अलग अलग जगहों पर आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की जाएगी। यह फिल्म 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार बनाने वाले निर्देशक अद्वैत चंदन ने किया है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।