1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'दबंग 3' से रिलीज हुआ सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिल्माया लव सॉन्ग 'नैना लड़े'

'दबंग 3' से रिलीज हुआ सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिल्माया लव सॉन्ग 'नैना लड़े'

 Published : Dec 06, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 05:36 pm IST

सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिल्माया गाना 'नैना लड़े' रिलीज हुआ।

'दबंग 3' से रिलीज हुआ...- India TV Hindi
'दबंग 3' से रिलीज हुआ सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिल्माया लव सॉन्ग 'नैना लड़े'

मुंबई: सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिल्माया "दबंग 3" का रोमांटिक गाना 'नैना लड़े' का वीडियो रिलीज हो गया है। इस गाने मे आपको चुलबुल पांडे की मासूमियत से भरपूर लव स्टोरी दिखाई जा रही है। चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है-

सलमान खान और सई के साथ मासूमियत से भरपूर रोमांस की शुरुआत करते हुए, इस गाने के रमणीय लिरिक्स ने निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित कर लिया हैं। वही, सोशल मीडिया पर यह गाना रिलीज के बाद से ट्रेंड कर रहा है। नजीतन, गाने को रिलीज के 30 मिनट के भीतर एक लाख बार देखा जा चुका है!

सभी गानों का ज्यूकबॉक्स पहले ही रिलीज किया जा चुका है लेकिन इस वीडियो में आपको चुलबुल और ख़ुशी की प्रेम कहानी के बारे में अधिक गहराई से जानने का मौका मिलेगा। यह एक उत्साही और भावुक गीत है जो आपको निश्चित रूप से चुलबुल पांडे की ज़िंदगी के अतीत के बारे में जानने के लिए अधिक जिज्ञासु कर देगा।

साल की मोस्ट अवेटेड मूवी "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर की यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन