1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. राजकुमार राव हुए प्रियंका चोपड़ा के कायल, कहा-वो फुल देसी गर्ल हैं

राजकुमार राव हुए प्रियंका चोपड़ा के कायल, कहा-वो फुल देसी गर्ल हैं

 Published : Dec 04, 2019 10:19 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 10:19 pm IST

राजकुमार ने ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड समारोह में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका और नवागंतुक आदर्श गौरव को एक बेहतरीन सह-कलाकार बताया।

Rajkummar Rao became a fan of Priyanka Chopra- India TV Hindi
Rajkummar Rao became a fan of Priyanka Chopra

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में उनकी सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा का वर्णन एक फुल-ऑन देसी गर्ल के रूप में किया है। राजकुमार ने कहा, "प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन गई हैं। मेरा मानना है कि वह बेहद सहज हैं और उन्हें दिया गया 'देसी गर्ल' का टैग उन पर बिल्कुल सटीक बैठता है। मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से एक देसी गर्ल हैं।"

राजकुमार ने ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड समारोह में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका और नवागंतुक आदर्श गौरव को एक बेहतरीन सह-कलाकार बताया।

राजकुमार फिल्म की शूटिंग का जमकर आनंद ले रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बताया, "फिलहाल हम दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। हम बहुत मस्ती कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि रमिन बहरानी (फिल्म के निर्देशक) और पूरी टीम वाकई में बहुत अच्छी है।"

'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा द्वारा इसी नाम से रचित उपन्यास का रूपांतरण है। अडिगा को साल 2008 में उनके इसी उपन्यास के चलते बुकर पुरस्कार मिला। मुकुल देवड़ा के सहयोग से नेटफ्लिक्स द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन