1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव के फार्महाउस में पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव के फार्महाउस में पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 04:44 pm IST

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में स्थित मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के फार्महाउस में बुधवार को एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में स्थित मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के फार्महाउस में बुधवार को एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। हेड कॉन्स्टेबल वेंकटेश्वरलु सिद्दीपेट जिले के एरावल्ली में फार्महाउस पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि यदादरी भोंगीर जिले का रहने वाला हेड कांस्टेबल शराब का आदी था और पिछले एक महीने से नशामुक्ति केंद्र में इलाज करवाने के चलते छुट्टी पर था।

सिद्दीपेट पुलिस आयुक्त जोएल डेविस ने कहा कि वेंकटेश्वरलु ने जिस वक्त खुद को गोली मारी, उस समय वह नशे में था। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी के आग्रह पर उसे वापस ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत