1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए संजय दत्त की बायोपिक और रणबीर कपूर पर क्या बोले सुनील शेट्टी?

जानिए संजय दत्त की बायोपिक और रणबीर कपूर पर क्या बोले सुनील शेट्टी?

 Published : Apr 04, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 02:32 pm IST

सुनील शेट्टी मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज के सेमीफाइनल में उपस्थित हुए।

सुनील शेट्टी- India TV Hindi
सुनील शेट्टी

मुंबई: फिल्म 'रुद्राक्ष' में संजय दत्त के सह-कलाकार रह चुके अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि दत्त की भूमिका निभाने के लिए रणवीर कपूर सर्वश्रेष्ठ हैं। सुनील मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज के सेमीफाइनल में उपस्थित हुए। सुनील से पूछा गया कि जिस तरह संजय की बायोपिक बन रही है, क्या कभी उनके जीवन पर भी बायोपिक बनेगी?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह बनने योग्य है, लेकिन संजय की बायोपिक बन रही है और मुझे लगता है कि संजय की भूमिका रणबीर से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। मैंने रणबीर की तस्वीरें देखी हैं और वह बिल्कुल संजय की तरह दिख रहे हैं।"

सुनील ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए आयोजित टूर्नामेंट को समर्थन देने को लेकर खुशी जताई। बड़े पर्दे पर सुनील वर्ष 2017 की फिल्म 'ए जेंटलमैन' में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। यह राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित थी। उनकी आगामी फिल्म 'ए.बी.सी' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन