1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pal Pal Dil Ke Paas: सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म का टीजर रिलीज

Pal Pal Dil Ke Paas: सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म का टीजर रिलीज

 Published : Aug 05, 2019 12:04 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 12:11 pm IST

सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।

करण देओल- India TV Hindi
करण देओल

नई दिल्ली: सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखकर आप ये अंदाजा तो लगा सकते हैं कि फिल्म रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा साथ ही फिल्म के कई सीन लद्दाख में फिल्माये गए हैं। इस फिल्म के टीजर को लेकर सनी देओल ने पहले ही खुलासा किया था कि आज के दिन यानि 5 अगस्त को फिल्म का टीजर रिलीज करने के पीछे यह कारण है कि आज के दिन ही सनी देओल की पहली फिल्म 'बेताब' रिलीज हुई थी इसलिए सनी चाहते थे कि वह बेटे करण को आज के दिन ही बॉलीवुड की दुनिया में लॉन्च करें। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सनी इस फिल्म को डॉयरेक्ट और प्रोड्यूस दोनों कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सनी काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि देओल फैमिली यानि धर्मेंद्र के परिवार की तीसरी पीढ़ी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है।

बता दें कि सनी अपने बेटे करण के डेब्यू से काफी उत्साहित हैं साथ ही उन्होंने लिखा, 'अपने परिवार की अगली जेनरेशन, मेरे बेटे करण को लाते हुए गर्व और उत्साह महसूस कर रहा हूं। साथ में होंगी सहर जो पल पल दिल के पास से अपने पहले प्यार का नया सफर शुरू करेंगी।

बता दें कि सनी के अलावा करण और सहर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। करण ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अपने पहले प्यार के सफर को शुरू करने के लिए तैयार हूं। हम एक यंग लव स्टोरी पेश कर रहे हैं, हमें जॉइन कीजिए।' यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Also Read:

'छिछोरे' का ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान ने जताई फिल्म देखने की इच्छा, किया ये Tweet

हॉलीवुड के इस एक्टर ने की वरुण धवन की तारीफ, Twitter पर लिखी ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन