1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और सनी देओल की दोस्ती हुई खत्म, जाने कहां होगी भिड़ंत?

सलमान खान और सनी देओल की दोस्ती हुई खत्म, जाने कहां होगी भिड़ंत?

 Published : Apr 13, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 01:15 pm IST

सलमान खान की फिल्म का रिलीज होना उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। कहते हैं कि सलमान की किसी से भी कोई तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन क्या हो जब दबंग खान की फिल्म के साथ आपके एक और पसंदीदा सितारे सनी देओल की फिल्म भी...

sunny deol- India TV Hindi
sunny deol

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म का रिलीज होना उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। कहते हैं कि सलमान की किसी से भी कोई तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन क्या हो जब दबंग खान की फिल्म के साथ आपके एक और पसंदीदा सितारे सनी देओल की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर टकराए। दरअसल सलमान इस ईद अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज करने वाले हैं। उनकी इसी फिल्म के साथ सनी देओल भी अपनी फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' लेकर आ रहे हैं।

इसका मतलब है कि एक बार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारे एक दूसरे से टकराने के लिए तैयार हैं। सनी देओल लंबे वक्त से अपनी इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म के निर्माता महिन्द्रा धारीवाला का मानना है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों के बीच पसंद की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ फैंस को सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस ईद किस फिल्म का धमाल होगा। बता दें सनी और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं। अब दोनों की फिल्मों के क्लैश को लेकर यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या इसका असर इनकी दोस्ती पर भी देखने को मिलेगा। खैर इसका जवाब तो वक्त के साथ ही मिलेगा।

वैसे अक्सर देखा गया है कि जब दो बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आती हैं तो इसका नुकसान दोनों को ही भुगतना पड़ता है। इसके अलावा अगर दो दोस्तों की फिल्में क्लैश कर रही हैं तो दोनों की दोस्ती में भी थोड़ी खटास आ ही जाती है। इससे पहले साल की शुरुआत में शाहरुख खान की 'रईस' और ऋतिक रोशन की 'काबिल' के बीच भी क्लैश देखने को मिला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन