1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इच्छा जाहिर करने के अगले ही दिन सनी लियोन बनीं बेटी की मां

इच्छा जाहिर करने के अगले ही दिन सनी लियोन बनीं बेटी की मां

 Published : Jul 21, 2017 07:52 am IST,  Updated : Jul 21, 2017 07:52 am IST

सनी लियोन का परिवार अब पूरा होता हुआ लग रहा है। दरअसल सनी और उनके पति डेनियल वेबर की जिंदगी में अब एक नन्हीं परी आ चुकी है। जी हां, ये दोनों माता पिता बन चुके हैं। सनी ने हाल ही अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही मां बनना चाहती हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का परिवार अब पूरा होता हुआ लग रहा है। दरअसल सनी और उनके पति डेनियल वेबर की जिंदगी में अब एक नन्हीं परी आ चुकी है। जी हां, ये दोनों माता पिता बन चुके हैं। सनी ने हाल ही अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही मां बनना चाहती हैं और उन्होंने अब महाराष्ट्र के लातुर से एक बच्ची को गोद ले लिया है। उनकी बेटी अभी सिर्फ 21 महीने की है, जिसका नाम इन्होंने निशा कौर वेबर रखा है। उन्होंने बुधवार को ही कहा था कि, "मेरी जिंदगी में इन दिनों बहुत कुछ चल रहा है। लेकिन कौन जानता है कि कुछ दिनों में मैं आपके सामने एक बच्चा लेकर आ जाऊं और हैरान रह जाएं कि ये बच्चा कहां से आ गया।"

हालांकि सनी के इस बयान के ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद अब सनी और डेनियल भी सेरोगेसी के जरिए माता पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सनी ने जैसा कहा था उन्होंने किया भी कुछ वैसा ही उन्होंने कर भी दिखाया। अपने बयान के अगले ही मां बनने की खबर से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि सनी बच्चे बेहद पसंद हैं। वह भी उनसे मिलती हैं तो उनके साथ खूब मस्ती हैं।

गौरतलब है कि सनी जल्द ही अजय देवगन और इमरान हाशमी की की आगामी फिल्म 'बादशाहो' में एक आइटम सॉन्ग करती हुई दिखेंगीं। इसके अलावा वह अरबाज खान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'तेरा इंतजार' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन