1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर मां बनीं सनी लियोन, घर में गूंजी दोहरी किलकारियां

एक बार फिर मां बनीं सनी लियोन, घर में गूंजी दोहरी किलकारियां

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Mar 05, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 12:46 pm IST

सनी लियोन एक बार फिर से मां बन गई हैं। इस बार सनी के घर दो जुड़वा बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। सनी ने हाल ही में खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। सनी ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने इस खुशी के पल को फैंस के साथ शेयर किया है।

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से मां बन गई हैं। इस बार सनी के घर दो जुड़वा बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। सनी ने हाल ही में खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। सनी ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने इस खुशी के पल को फैंस के साथ शेयर किया है। इस तस्वीर में सनी ने गोद में एक बच्चा लिया हुआ है, वहीं उनके पति डेनियल की गोद में दूसरा बच्चा दिख रहा है। इन दोनों की बीच बेटी निशा कौर भी बैठी हुई दिख रही है। अपने घर में इन दो नन्हें मेहमानों के आने से ये तीनों ही बेहद खुश हैं।

अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, "भगवान का प्लान!! 21 जून, 2017 को हमें पता चला कि हमारे परिवार में 3 बच्चे आने वाले हैं। हमने अपने परिवार के बारे में सोचा और इतने सालों के बाद अब अशर सिंह वेबर, नोहा सिंह वेबर और निशा सिंह वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है। हमारे बेटे कुछ हफ्तों पहले ही पैदा हुए हैं, लेकिन हमारी आंखों और दिल में वह कई सालों से थे।"

सनी ने आगे लिखा, "भगवान ने हमारे लिए कुछ खास प्लान कर रखा था और एक बड़ा परिवार दिया। हम तीन बच्चों के प्राउड पैरेंट्स बन गए हैं।" इसके बाद अंत में सनी ने लिखा, "सरप्राइज एवरीवन!" बता दें कि सनी और डेनियल ने कुछ वक्त पहले ही महाराष्ट्र के लातूर से दो साल की बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन