1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: क्या आपने देखा 'रईस' की 'लैला' का ये दिलकाश अंदाज

VIDEO: क्या आपने देखा 'रईस' की 'लैला' का ये दिलकाश अंदाज

 Published : Dec 21, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 08:05 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रईस' का गाना 'लैला ओ लैला' पिछले काफी वक्त से चर्चा में छाया हुआ है। अब आखिरकार यह गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अभिनेत्री सनी लियोन अपनी खूबसूरत अदाओं...

raees- India TV Hindi
raees

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रईस' का गाना 'लैला ओ लैला' पिछले काफी वक्त से चर्चा में छाया हुआ है। अब आखिरकार यह गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अभिनेत्री सनी लियोन अपनी खूबसूरत अदाओं से लुभाती हुई नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की एक झलक नजर आ रही है। इसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से सनी के इस गाने की रिलीज का इंतजार था।

इसे भी पढ़े:-

यह 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' का न्यू वर्जन है। राम संपथ और पावनी पांडे की आवाज से सजे इस गाने में सनी को एक अलग ही अंदाज में देखा जा सकता है। इस गाने को देखते हुए आप भी सनी के साथ इस गाने में थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। गाने में शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।

गाने में सनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान का एक अलग ही अवतार दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है।

फिल्म में किंग खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन