1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी को गोद लिए सनी लियोन को 1 साल हुए पूरे, इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट

बेटी को गोद लिए सनी लियोन को 1 साल हुए पूरे, इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Jul 16, 2018 11:43 am IST,  Updated : Jul 16, 2018 03:58 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने पिछले साल एक बच्ची गोद ली थी। बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वीबर रखा था।

सनी लियोन- India TV Hindi
सनी लियोन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने पिछले साल एक बच्ची गोद ली थी। बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वीबर रखा था। बेटी को गोद लिए आज सनी को 1 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया है।

सनी ने इंस्टाग्राम पर बेटी निशा और पति डेनियल वीबर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ सनी ने लिखा है- एक साल पहले आज के दिन हमारी जिंदगी बदल गई थी जब हम तुम्हें अपने घर लाए थे। आज पहली एनिवर्सरी है तुम्हें इस घर में लाने की और मुझे यकीन नहीं होता है कि अभी तुम्हारे साथ सिर्फ एक साल हुआ है क्योंकि मुझे लगता है मैं तु्म्हें हमेशा से जानती हूं। तुम हमारे दिल और आत्मा का हिस्सा हो, तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची हो। निशा कौर वीबर हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

बता दें, सनी लियोन इससे पहले इसी तस्वीर के लिए ट्रोल  भी हो चुकी हैं। लोगों को इस तरह सनी का बेटी के साथ तस्वीर क्लिक कराना रास नहीं आया था। बात करें काम की तो सनी लियोनी की बायोपिक रिलीज होने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन