1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री के बाद अब बिजनेसवुमेन बनीं सनी लियोन

अभिनेत्री के बाद अब बिजनेसवुमेन बनीं सनी लियोन

 Published : Jul 20, 2017 02:14 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 02:14 pm IST

सनी लियोन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर फिल्म इंडलस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ही ली है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सनी का खुद को एक व्यवसायी महिला मानती हैं। दरअसल सनी अपनी कॉस्मेटिक लाइन लेकर आ रहीं। उन्होंने मंगलवार को मीडिया से कहा...

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर फिल्म इंडलस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ही ली है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सनी का खुद को एक व्यवसायी महिला मानती हैं। दरअसल सनी अपनी कॉस्मेटिक लाइन लेकर आ रहीं। उन्होंने मंगलवार को मीडिया से कहा, "मैं अपना कॉस्मेटिक लाइन जारी करने जा रही हूं। इसका नाम स्टारस्ट्रक बाई सनी लियोन है। मैं न सिर्फ इसकी ब्रांड एंबेसडर हूं, हमने इसका लोगो और पैकेजिंग भी तैयार किया है..सब कुछ मैंने और मेरी टीम ने किया और मुझे इस पर गर्व है।"

अभिनेत्री ने कहा कि इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा और इसके ऑनलाइन लॉन्च होने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने कहा, "मैं खुद को पहले एक व्यवसायी महिला मानती हूं, सब चीजों का मूल्यांकन कर लेने के बाद मुझे व्यवसायी मॉडल बनना और यह देखना पसंद है कि यह कितना सफल होता है..विभिन्न उत्पादों और लाइन्स को लांच करने पर आप ऐसा कर सकते हैं।" अभिनेत्री यहां आगामी रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला-10' के प्रचार कार्यक्रम में शामिल हुईं। सनी ने कहा कि अन्य सीजन की तरह 10वें सीजन में भी मौज-मस्ती, जुनून, रोमांस, आंसू, चीखना-चिल्लाना होगा। यह विभिन्न चीजों का 'खिचड़ी' होगा।

सनी ने बताया कि शो की मेजबानी करने के बाद उन्होंने अपने पति के साथ अपने रिश्ते के महत्व को समझा है। अरबाज खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा इंतजार' के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और अभिनेता से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर सनी ने बताया कि वह किसी शख्सियत का नाम तो नहीं लेंगी, लेकिन वह 1960 या 1970 के दशक के किसी मशहूर शख्सियत की भूमिका निभाना पसंद करेंगी। (कंगना रनौत हुईं फिल्म के सेट पर गंभीर रूप से घायल, लगे 15 टांके)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन