1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अय्यारी' पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

'अय्यारी' पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

 Published : Feb 16, 2018 06:38 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 06:38 pm IST

सर्वोच्च न्यायालय ने मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज पर रोक लगाने से शुक्रवार को मना कर दिया।

अय्यारी- India TV Hindi
अय्यारी Image Source : PTI

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज पर रोक लगाने से शुक्रवार को मना कर दिया। प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने आदर्श कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की याचिका खारिज कर दी, जिसने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी।

सोसायटी ने जब इस बात का जिक्र किया कि फिल्म से उसके सदस्यों की बदनामी हो सकती है और आदर्श घोटाले के मुकदमे पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है, तो पीठ ने कहा, "फिल्में अदालत के फैसले को प्रभावित नहीं करतीं।"

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि फिल्म में सोसायटी के सदस्यों को गलत तरीके से दर्शाया गया है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' शुक्रवार को रिलीज हो गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन