1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामला : गोवा के ड्रग पेडलर को 1 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

सुशांत मामला : गोवा के ड्रग पेडलर को 1 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2020 10:29 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 10:29 pm IST

ब तक लगभग 17 लोग एनसीबी की पकड़ में आ चुके हैं, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शोविक और सूर्यदीप मल्होत्रा शामिल हैं।

Drug peddler Chris Costa sent into judicial custody for 14 days - India TV Hindi
अब तक लगभग 17 लोग एनसीबी की पकड़ में आ चुके हैं Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद गोवा के एक ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

हाल ही में एनसीबी ने सात अन्य लोगों करनजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नाडीस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी (सभी मुंबई से) और क्रिस कोस्टा (गोवा से) को गिरफ्तार किया था।

सुशांत की बहन ने लिखा, 'मैं उसे कभी छू नहीं पाऊंगी, हंसते हुए नहीं देख पाऊंगी, इस दर्द से...'

अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी ने शहर के अन्य ड्रग डीलरों, पेडलर्स को पकड़ा था और अब तक लगभग 17 लोग एनसीबी की पकड़ में आ चुके हैं, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शोविक और सूर्यदीप मल्होत्रा शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए अन्य लोग वर्तमान में न्यायिक हिरासत या एनसीबी हिरासत में हैं। यह सभी उनके खिलाफ आरोपों के आधार पर अलग-अलग अवधि के लिए हिरासत में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन