1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा, सुशांत के पिता ने मुझे गलत तरीके से फंसाया है

रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा, सुशांत के पिता ने मुझे गलत तरीके से फंसाया है

 Published : Jul 30, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 11:59 pm IST

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि सुशांत के पिता ने मुझे गलत तरीके से फंसाया है।

sushant singh rajput and rhea chakraborty- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उसे गलत तरीके से फंसाया है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में तब नया मोड़ आया है जब उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बुधवार को रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। उन्होने कोर्ट में कहा- सुशांत के निधन के बाद से उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।

रिया ने कोर्ट को बताया कि वह सुशांत के साथ 8 जून तक लिव इन रिलेशनशिप में थी। उन्होंने कहा- सुशांत कुछ समय से डिप्रेशन में थे और एंटी डिप्रेसेंट्स ले रहे थे।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में मुंबई पुलिस 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। रिया चक्रवर्ती से भी लगभग 9 घंटे पूछताछ की गई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन