1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन ‘ड्राइव’ पर निकलेंगे जैकलिन और सुशांत

इस दिन ‘ड्राइव’ पर निकलेंगे जैकलिन और सुशांत

 Published : Feb 15, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 03:05 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत अब अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘ड्राइव’ में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। अब उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Sushant- India TV Hindi
Sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘ड्राइव’ में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। अब उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि इससे पहले इस फिल्म को होली के मौके पर रिलीज किया जाने वाला था। करण जौहर ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज के बारे में बताया। वह अपनी मां हीरू जौहर के साथ फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म के पोस्टर के साथ करण ने ट्वीट किया, "धर्मा और फॉक्स कार फ्रेंचाइजी की 7 सितंबर, 2018 को सिनेमा घरों में दौड़। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'ड्राइव' में सुशांत और जैकलिन। तैयार हो जाएं इस शानदार राइड के लिए।" मनसुखानी ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में फिल्म 'दोस्ताना' के साथ की थी।

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब जैकलिन और सुशांत पर्दे पर साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में विक्रमजीत विर्क और सपना पब्बी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा जैकलिन को फिल्म ‘रेस 3’ में देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन