1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर का हुआ कोविड-19 टेस्ट, मौत से सकते में परिवार

सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर का हुआ कोविड-19 टेस्ट, मौत से सकते में परिवार

 Published : Jun 14, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 08:49 pm IST

सुशांत के निधन की खबर से उनका परिवार शोकाकुल है। पोस्टमार्टम से पहले सुशांत के पार्थिव शरीर को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कोविड-19 टेस्ट हुआ।

Sushant Singh Rajput - India TV Hindi
Sushant Singh Rajput - सुशांत सिंह राजपूत Image Source : PINTEREST

सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। इस अभिनेता की मौत को कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी भी इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुशांत के निधन की खबर से उनका परिवार शोकाकुल है। पोस्टमार्टम से पहले सुशांत के पार्थिव शरीर को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कोविड-19 टेस्ट हुआ। 

सुशांत के कजिन भाई ने इंडिया टीवी को बताया कि वह नवंबर में शादी करने वाले थे। परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं और शादी के लिए मुंबई आने वाले थे। हालांकि उन्होंने लड़की का नाम नहीं बताया।

सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में करने वाले थे शादी, तैयारियों में जुटा था परिवार

सुशांत ने अपने दोस्त अभिनेता महेश शेट्टी को आखिरी फोन किया था। उससे पहले उन्होंने अपनी बहन को सुबह 9:30 बजे फोन किया था। महेश और सुशांत एक साथ दो सीरियल्स में काम कर चुके हैं। सुशांत ने अपने पहले सीरियल में महेश शेट्टी के साथ काम किया था। सुशांत बीते छह महीने से डिप्रेशन में थे। उनका हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अधूरे रह गए सुशांत सिंह राजपूत के ये सपने, 9 महीने पहले खुद शेयर की थी लिस्ट

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह घर में अकेले नहीं थे, उनके दोस्त उनके साथ थे। सुशांत ने सुबह 10 बजे जूस पिया और कमरे के अंदर गए। इसके बाद जब सुशांत ने अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला, तब दरवाजा तोड़ने की कोशिश हुई मगर दरवाजा नहीं टूटा। जिसके बाद सुशांत सिंह के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया। चाबी वाले ने दरवाजा खोला। मुंबई पुलिस ने चाबी वाले का बयान भी दर्ज किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन