सीबीआई, एनसीबी और ईडी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। ड्रग्स केस में रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही एनसीबी ड्रग्स रैकेट को तोड़ने लगी हुई है। शुक्रवार को एनसीबी ने राहिल विश्राम समेत 5 ड्रग पैडलर्स को हिरासत में लिया है। राहिल से बॉलीवुड से डायरेक्ट लिंक्स थे। उसे 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को दिए बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा के ड्रग्स लेने की बात कही है। हालांकि, एनसीबी ने अभी तक इन तीनों को पूछताछ के लिए समन जारी नहीं किया है। दूसरी तरफ एम्स फॉरेंसिक हेड का कहना है कि टीम अगले हफ्ते सुशांत की मौत के मामले में अंतिम मेडिकल राय सीबीआई को सौंप देगी।
सुशांत मामले में ऐसे संकेत मिले हैं कि मुंबई पुलिस या मेडिकल बोर्ड की ओर से लापरवाही बरती गई है। दिवंगत बॉलीवुड स्टार का शव परीक्षण और उनकी महत्वपूर्ण विसरा को ठीक से संरक्षित नहीं किए जाने को लेकर भी संकेत मिले हैं। एम्स में उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी साइंसेज विभाग द्वारा प्राप्त विसरा रिपोर्ट में बहुत कम जानकारी के साथ ही यह विकृत है। सूत्रों ने कहा, "विसरा को विकृत कर दिया गया है। यह रासायनिक और विषाक्त (टॉक्सिकोलॉजिकल) विश्लेषण को वास्तव में मुश्किल बनाता है।"
(आईएएनएस इनपुट)
सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक 20 सितंबर को एम्स फॉरेंसिक डॉक्टर्स और सीबीआई की मीटिंग होगी, लेकिन ये मीटिंग एम्स में होगी या नहीं और समय अभी तय नहीं हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक रिपोर्ट को मैच करके फाइनल मेडिकल ओपीनियन तय होगा।
(रिपोर्ट: अभय पराशर)
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का नया वीडियो सामने आया है। इसमें महेश भट्ट किताब पढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि रिया पास में ही बैठी हुई हैं।
क्या सुशांत के घर की छत से अंदर घुसा जा सकता है? इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिए क्या है सच
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और मिस्ट्री मैन का वीडियो सामने आया है।
रिया चक्रवर्ती और सुशांत के 2 करीबी स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को स्पेशल कोर्ट ने 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनके साथ अब्दुल बासित परिहार भी 29 सितंबर ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे।
इनके वकीलों ने NDPS Act 27A हटाने की अपील की है। कोर्ट में तीनों आरोपियों के वकीलों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी दलीलें पेश की। ये तीनों आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। इनके साथ ही इस जेल में शौविक चक्रवर्ती भी बंद है।
स्पेशल एनडीपीएस अदालत ने राहिल विश्राम को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसे ड्रग पैडलिंग के आरोप में NCB द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह छत पर बैठकर कागज का प्लेन बना रहे हैं। सुशांत इस दौरान बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
अभिनेता शेखर सुमन ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। उन्होंने कहा- सुशांत की मौत को सुलझाने के लिए हम निकले थे। जिसके लिए हमने इतनी जद्दोजहत की, इतनी लंबी लड़ाई लड़ी सीबीआई जांच के लिए, जो आखिरकार हुई। उसे छोड़कर हम कहा आ गए हैं। ड्रग का प्रॉब्लम इंडस्ट्री में पहले से है। जिस मुद्दे को लेकर निकले थे वह पीछे क्यों छूट गया है। कई लोगों सेंटर स्टेज पर आना चाहते हैं। पूरा फोकस या लाइमलाइट खुद पर चाहते हैं।
राहिल विश्राम ने एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स सप्लायर के नाम का खुलासा किया है। आज राहिल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोर्ट में पेशी होगी। राहिल ने पूछताछ में अपने क्लाइंट्स के बारे में बताया हैं। बॉलीवुड के ड्रग सर्किल में राहिल सैम के नाम से जाना जाता है।
सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने अपने दिवंगत भाई और दिवंगत मां की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने भाई और मां को खोने का दर्द बयान किया है।
सुशांत के बैंक डिटेल्स पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी मौत से एक दिन पहले की ट्रांजैक्शन डिटेल सामने आई है। 13 जून को सुशांत ने डॉक्टर को पेमेंट किया था। 11 जून को 3 लाख 87 हजार किराया ट्रांसफर किया था। पावना फार्महाउस में पार्टी की ट्रांजैक्शन डिटेल भी मिली है। फार्महाउस पर 'छिछोरे' फिल्म की सक्सेस पार्टी हुई थी। फार्महाउस पर हुई पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप है।
संपादक की पसंद