रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में अब 22 सितंबर तक जेल में ही रहना होगा। रिया 14 दिन न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद बुधवार को एनसीबी वुमेन सेल से बुधवार को भायखला जेल में शिफ्ट किया गया। गुरुवार को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत की अर्जी पर सेशंस कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसपर आज फैसला आया और रिया समेत सभी 6 आरोपियों की बेल रिजेक्ट हो गई है। अब रिया को जेल में ही रहना होगा। कल शनिवार और परसो रविवार है इसलिए दो दिन तो रिया को जेल में ही रहना होगा, सोमवार को रिया के वकील सतीश मानशिंदे हाईकोर्ट का रुख करेंगे और बेल की एप्लीकेश देंगे।
रिया ने एक फिल्ममेकर, एक महिला, दो युवा चर्चित बॉलीवुड सितारों का नाम लिया है, रिया ने बताया कि ये लोग लोनावला फॉर्महाउस में लोग ड्रग्स लेने आते थे। रिया ने बताया कि सुशांत उन्हें ड्रग पार्टी में भी लेकर जाया करते थे।
आज जब कोर्ट में रिया की जमानत की सुनवाई हो रही थी तो वो बार बार गार्ड से पूछ रही थीं कि उन्हें बेल मिली या नहीं? टीवी में कुछ बता रहे हैं क्या? जब डेढ़ बजे उन्हें बताया गया कि उनकी बेल रिजेक्ट हो गई तो वो दुखी होकर बैठ गईं।
रिया ने बताया कि फिल्ममेकर पार्टी में सुशांत को ले जाया करते थे।
15 पन्नों के बयान में रिया ने कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम लिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाएंगे मगर ये बिहार चुनाव का मुद्दा नहीं होगा।
एक तरफ जहां रिया और शौविक समेत 6 आरोपियों की बेल आज रद्द हो गई है वहीं एनसीबी ने कैजान की जमानत भी रद्द करके जेल भेजने की मांग की है, एनसीबी को शक है कि कैजान बाहर रहा तो जांच को प्रभावित कर सकता है और सबूतों को नष्ट कर सकता है।
सुशांत सिंह राजपूत का अकाउंटेंट रजत मेवाती डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुँचा है, यहां सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट- अभय पाराशर
रिया चक्रवर्ती से बातचीत के बाद कई फिल्म स्टार रडार पर हैं।
रिया के वकील सतीश मानशिंदे अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे, मगर कल शनिवार है और परसो रविवार तो अब सोमवार को सतीश मानशिंदे हाईकोर्ट में बेल की एप्लीकेन देंगे।
सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही नहीं शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत सभी 6 आरोपियों की बेल सेशंस कोर्ट ने रिजेक्ट हो गई है।
रिया चक्रवर्ती की बेल सेशंस कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी है। सभी 6 आरोपियों की बेल रिजेक्ट हो गई है।
भायखला जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, रिया चक्रवर्ती इसी जेल में बंद हैं। थोड़ी देर में आएगा रिया की जमानत पर फैसला।
बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर दिल्ली में आज एक बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें एनसीबी के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में जिन फिल्मी सितारों के नाम की गोपनीय जानकारी NCB के हाथ लगी है उन्हें समन भेजने की तैयारी शुरु की जाएगी।
आज की बैठक के बाद बॉलीवुड के कई हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। ड्रग्स मामले की जांच कर रहे डिप्टी डायरेक्टर KPS मल्होत्रा देर रात दिल्ली पहुंचे।
दरअसल सुशांत की मौत के मामले में जांच कर रही NCB की टीम को बॉलीवुड के ड्रग्स सिंडिकेट के बारे में पता चला है। कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। मीटिंग में आगे की रणनीति तय होगी।
रिपोर्ट- अभय पाराशर
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जेल में दोनों रातें करवट बदलते कटीं। ठीक तरीके से सो नहीं पाईं रिया।
रिया चक्रवर्ती की जमानत पर 11 बजे के बाद कभी भी फैसला आ सकता है। सरकारी वकील अतुल सरपांडे सेशंस कोर्ट पहुंचे।
रिपोर्ट- दिनेश मौर्या
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आगे आईं। उन्होंने कहा- किसी को स्पष्ट करने की जहमत भी नहीं उठानी चाहिए। हम यहां एक कारण के लिए हैं और वह पूरी सच्चाई को जानना है, और हम इसे ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ते रहेंगे!
रश्मि देसाई ने अंकिता लोखंडे का सपोर्ट करते हुए लिखा- सत्ता से लेकर राजनीति में ड्रग्स तक। न्याय के लिए लड़ाई निश्चित रूप से बहुत बदसूरत हो गई है।यह "नाटक" अगले स्तर पर है, जिसमें अनुशासन और नियमों का पूरी तरह से अभाव है। और आना बाकी है।
गुरुवार को सेशन कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पूरी की और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। आज रिया की जमानत पर फैसला सुनाया जाएगा।
संपादक की पसंद