1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के नौकर नीरज ने बताया, आखिर 14 जून को क्या हुआ था

सुशांत सिंह राजपूत के नौकर नीरज ने बताया, आखिर 14 जून को क्या हुआ था

 Published : Aug 01, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 07:17 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के नौकर नीरज ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की और बताया 13 जून की रात सुशांत काफी सामान्य थे।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत  Image Source : INSTAGRAM/SELFMUSINGQUOTES

सुशांत सिंह राजपूत ने जिस दिन अपनी जान ही उस दिन उनके साथ घर में उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और तीन सहायक मौजूद थे। सुशांत के नौकर नीरज ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की और एक्टर से जुड़ी कई बातें बताईं।

नीरज ने आगे कहा,  '13 जून की रात सुशांत काफी सामान्य थे। वो देर रात तक जगे हुए थे लेकिन परेशान नहीं दिख रहे थे। 14 जून की सुबह वो सुबह सात बजे उठ गया और सुशांत के डॉगी को टहलाने के लिए ले गए। उस दिन सुशांत भी रोज के नियम से जल्दी उठ गए थे।'

नीरज ने बताया कि वापस लौटकर वो घर की सफाई करने लगा। उसी दौरान वो सुशांत के कमरे के पास भी सफाई कर रहा था तो सुशांत कमरे से बाहर निकले और पूछा कि सफाई सही हो रही है ना। तब नीरज ने कहा कि हां ठीक हो रही है। इसके बाद सुशांत के उससे कहा कि ठंडा पानी लेकर आए। वो फटाफट नीचे गए और ठंडा पानी सुशांत को लाकर दिया। इसके बाद सुशांत ने कहा कि वो नाश्ता नहीं करेंगे, केवल जूस पिएंगे। इसके बाद वो कमरे में चले गए। इसके बाद 10.30 बजे के आस पास घर का कुक सुशांत से दोपहर के भोजन को लेकर पूछने गया कि क्या बनाना है। तब उनका कमरा अंदर से लॉक था। नौकर को लगा कि सुशांत सो रहे हैं। वो चला गया। फिर आधा घंटे बाद नौकर दोबारा पूछने गया तो भी दरवाजा नहीं खुला। तब नौकर ने सिद्धार्थ पिठानी को कहा कि सर दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुशांत के नौकर ने बिहार पुलिस से पूछताछ के दौरान यह साफ किया कि आत्महत्या से पहली रात सुशांत के घर कोई पार्टी नहीं हुई। 13 जून की रात खाना खाने के बाद से सुशांत अपने बेडरूम में ही थे। 14 जून को भी सुशांत हर दिन की तरह सुबह जल्दी उठ गए थे। उस रात ना वे कहीं बाहर गए थे और ना ही घर पर कोई पार्टी हुई थी। इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी अधिकारिक तौर पर पार्टी की खबरों को खारिज किया था। सुशांत की कॉल डिटेल से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत ने देर रात तकरीबन दो बजे, दो फोन कॉल किए थे। ये फोन कॉल रिया चक्रबर्ती और उनके दोस्त महेश शेट्टी को किया था लेकिन दोनों से ही उनकी बात उस रात हो ना सकी।

(इनपुट-जेपी सिंह)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन