1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की 'दिल बेचारा' को स्टार संजना सांघी ने मुंबई के लिए लिखा एक खास नोट

सुशांत की 'दिल बेचारा' को स्टार संजना सांघी ने मुंबई के लिए लिखा एक खास नोट

 Published : Jul 01, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 04:33 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा को-स्टार संजना सांघी को पुलिस ने पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया था। उन्होंने मुंबई के लिए एक नोट लिखा है।

sanjana saanghi- India TV Hindi
संजना सांघी Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की को-एक्टर संजना सांघी ने बुधवार को सपनों के शहर मुंबई को लेकर एक क्रिप्टिक नोट लिखा। हाल ही में संजना से सुशांत सिंह की मौत को लेकर मुंबई पुलिस ने लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के लिए वह दिल्ली से मुंबई गई।

बुधवार को अभिनेत्री ने अपने इस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह हवाई अड्डे पर दिखाई दे रही हैं।

sanjana saanghi instagram stort
Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96संजना सांघी इंस्टाग्राम स्टोरी

उन्होंने लिखा, "खुदा हाफिज मुंबई, चार महीने बाद आपके दर्शन हुए, मैं चली दिल्ली वापस, आपकी सड़क कुछ अलग सी लगी, सुनसान थी। शायद मेरे में जो दुख है, वो मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी दुख में हैं। मिलते हैं जल्दी या शायद नहीं।"

संजना सांघी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से मुकेश छाबड़ा बतौर डायरेक्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

सुशांत की दिल बेचारा को-स्टार संजना सांघी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। वह वीडियो में बहुत रोती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मैंने 100 बार वेब पेज रिफ्रेश किया। इस उम्मीद में की यह एक मजाक हो।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन