1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के डॉग की देखभाल कर रहे हैं उनके पिता, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की फोटो

सुशांत के डॉग की देखभाल कर रहे हैं उनके पिता, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की फोटो

 Published : Jul 24, 2020 07:09 am IST,  Updated : Jul 24, 2020 07:09 am IST

सुशांत अपने डॉग फज से बेहद प्यार करते थे और अक्सर उसके साथ खेलते और मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते थे। 

sushant singh rajput dog fudge - India TV Hindi
सुशांत के डॉग को खिलाते दिखे उनके पिता Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI/DOGOFSUSHAN

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरने के बाद फैंस उनके डॉगी फज को लेकर परेशान थे। कुछ अफवाहें भी सामने आई थीं कि एक्टर के निधन के गम में फज ने खाना-पीना बंद कर दिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी, लेकिन ये सिर्फ अफवाह थी। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फज की एक फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस बेहद खुश हैं।

दरअसल, फज की देखभाल अब सुशांत का परिवार कर रहा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पिता फज को दुलार रहे हैं। 

इससे पहले श्वेता ने अपने भाई सुशांत को याद करते हुए एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, "काश मैं तुम्हें सिर्फ एक बार रोक पाती...।"

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वो अपने डॉग फज से बहुत प्यार करते थे और अक्सर उसके साथ खेलते और मस्ती करते हुए फोटो व वीडियो शेयर करते रहते थे। एक्टर के निधन ने सभी को झकझोर दिया था। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन