1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत मामला: ड्रग केस में NCB की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत मामला: ड्रग केस में NCB की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

 Published : Feb 05, 2021 07:38 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 09:52 am IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले की जांच एनसीबी कर रही है। इस मामले में अब दो गिरफ्तारियां हुई हैं।

Sushant Singh Rajput drug case ncb- India TV Hindi
सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई Image Source : INSTAGRAM: SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीबी ने ड्रग कनेक्शन में आरोपी सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को गिरफ्तार कर लिया है।  

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग मामले में सेलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को गिरफ्तार किया गया है। 

एनसीबी ने एक दिन पहले भी की थी गिरफ्तारी

इससे पहले एनसीबी ने बॉलीवुड ड्रग्स मामले में बीते गुरुवार को जगताप सिंह आनंद को गिरफ्तार किया था। जगताप को ड्रग मामले में आरोपी करमजीत सिंह के संपर्क में होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेमैन करण सजनी भी एनसीबी ऑफिस में पेश हुए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।  

सुशांत सिंह राजपूत मामला: बॉलीवुड ड्रग केस में NCB की बड़ी कार्रवाई

इससे पहले सुशांत के दोस्त और असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले ही एनसीबी ने ऋषिकेश को समन भेजा था जिसके बाद से वह फरार था।

उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रहा है। 

राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच से नाराज उनके पिता केके सिंह ने बिहार पुलिस के समक्ष रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कराया था। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन