1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के पिता फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती, तस्वीर सामने आते ही फैंस मांग रहे दुआ

सुशांत सिंह राजपूत के पिता फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती, तस्वीर सामने आते ही फैंस मांग रहे दुआ

 Published : Dec 20, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 07:49 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुशांत के पिता बीमार नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput father viral picture - India TV Hindi
Sushant Singh Rajput father viral picture  Image Source : INSTAGRAM/NONASUSHANTRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए हुए 6 महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है।  इतने लंबे वक्त में सुशांत के परिवार और उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। इस बीच सुशांत के पिता के के सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुशांत के पिता बीमार नजर आ रहे हैं और बेड पर बैठे हुए हैं। इस वायरल तस्वीर में सुशांत के पिता के साथ उनकी दोनों बहने मीतू और प्रियंका नजर आ रही हैं। 

दावा किया जा रहा है कि सुशांत के पिता को दिल की बीमारी है। इस वक्त के के सिंह हरियाणा के फरीदाबाद एशियन हॉस्पिटल में भर्ती हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा है। तस्वीर में सुशांत के पिता कैप लगाए हुए हैं और मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर के वायरल होते ही सुशांत के फैंस उनके पिता के लिए दुआएं मांग रहे हैं। 

 पूजा नाम की यूजर ने लिखा- 'जल्दी ठीक हो जाइए अंकल।' भार्गवा नाम की यूजर ने लिखा- 'भगवान आपको और शक्ति दे। ये जल्द ही ठीक हो जाएंगे।' 

अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना जन्मदिन, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कहा- सिर्फ पवित्र नहीं, हमारा रिश्ता...

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का निधन इसी साल 14 जून को हुआ था। सुशांत का शव उनके कमरे में मिला था जिसके बाद उनके सुसाइड करने की खबर आई। उस वक्त कहा गया कि सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। इस केस में अलग अलग एंगल से जांच हुई। इस केस में सीबीआई, एनसीबी और ईडी तीनों ही जांच एजेसियां जुटी हुई हैं।

सुशांत के परिवार का दावा है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद ये मामला ड्रग्स केस से जुड़ा जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक का नाम सामने आया। करियर की बात करें तो सुशांत ने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। सुशांत का सीरियल 'पवित्र रिश्ता' बहुत मशहूर हुआ था जिसके बाद सुशांत ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। यहां भी सुशांत ने कम वक्त में खूब नाम कमाया। सुशांत की बेहतरीन फिल्मों में 'कॉय पो चे', 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'केदारनाथ', 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन