1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामला: सिद्धार्थ पिठानी ने दायर की जमानत याचिका, 26 जून को होने वाली अपनी शादी का दिया हवाला

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामला: सिद्धार्थ पिठानी ने दायर की जमानत याचिका, 26 जून को होने वाली अपनी शादी का दिया हवाला

 Written By: PTI
 Published : Jun 11, 2021 06:35 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 06:35 am IST

सिद्धार्थ पिठानी को 28 मई को हैदराबाद से पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

sushant singh rajput flatmate sidharth pithani files for bail plea latest news - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामला: सिद्धार्थ पिठानी ने दायर की जमानत याचिका, 26 जून को अपनी होने वाली शादी का दिया हवाला   Image Source : PTI/SUSHANTINSTAGRAM

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत के समय उनके फ्लैट में रह रहे सिद्धार्थ पीठानी ने गुरुवार को जमानत के लिए विशेष अदालत के समक्ष अर्जी दी। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है। पीठानी को 28 मई को हैदराबाद से पिछले साल राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

पीठानी ने अदालत के समक्ष जमानत के लिए अन्य कारणों के साथ 26 जून को होने वाली अपनी शादी का हवाला दिया है। अपने वकील तारक सय्यैद के जरिये दाखिल जमानत याचिका में पीठानी ने दावा किया है कि उसे गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। 

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनाई जा रही फिल्मों के खिलाफ पिता ने दायर की थी याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज

याचिका में कहा गया है कि पीठानी के पास से न तो मादक पदार्थ मिला है और न ही अपराध में शामिल होने का संकेत देने संबंधी सामग्री, यहां तक उसका दूर दूर तक मादक पदार्थों के लेनदेन से कोई संबंध नहीं है। 

गौरतलब है कि पीठानी के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27ए (गैरकानूनी लेन देने के लिए वित्त पोषण और अपराधी को आश्रय देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 16 जून तक के लिए टाल दी है।

पिछले साल 14 जून को राजपूत बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। उनकी मृत्यु के बाद राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) व्हाट्सऐप चैट के आधार पर फिल्म उद्योग की नशे से कथित संबंध की जांच शुरू की और कई लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें अधिकतर अब जमानत पर है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन