1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: सुशांत के दोस्त संदीप की दाउद इब्राहिम के साथ वायरल हुई तस्वीर, इंटरव्यू में बताई इसके पीछे की सच्चाई

Exclusive: सुशांत के दोस्त संदीप की दाउद इब्राहिम के साथ वायरल हुई तस्वीर, इंटरव्यू में बताई इसके पीछे की सच्चाई

 Published : Sep 06, 2020 09:44 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 10:55 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह ने इंडिया टीवी पर दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन पर लगे आरोपों पर सफाई दी।

Sandip Singh - India TV Hindi
Sandip Singh  Image Source : INDIA TV

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह ने इंडिया टीवी पर दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन पर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने बार-बार दुबई जाने वाली बात पर भी चुप्पी तोड़ी। साथ ही दाऊद इब्राहिम संग फोटो वायरल होने पर वाली खबर की सच्चाई भी बताई। 

दुबई जाने के आरोप पर संदीप ने कही ये बात

ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने और बार-बार दुबई जाने के सवाल पर संदीप सिंह ने कहा, "इस पर जांच करिए। मैं खुद बोल रहा हूं कि जांच करो। मैं दुबई कई बार गया हूं। घूमने गया हूं। दोस्तों के साथ गया हूं। अगर जांच करनी है तो करिए।"

सुशांत मामले में संदीप सिंह ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा, थम्सअप वाली तस्वीर का अब बताया सच

दाऊद इब्राहिम संग फोटो वायरल होने पर संदीप की सफाई

दाऊद इब्राहिम संग फोटो वायरल होने पर संदीप सिंह ने कहा, "मैं 2012 में रामलीला फिल्म की शूटिंग कर रहा था। वहां पर इफ्तार पार्टी थी, जहां हम खाना खा रहे थे। वहां एक सिंपल प्रोड्क्शन डिजाइनर बैठे हुए थे। उन्हीं को सर्कल कर लोगों ने दाऊद इब्राहिम बनाकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी सफाई दी है।" 

Exclusive: क्या सुशांत ड्रग्स लेता था? दोस्त संदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा

'बॉलीवुड को नहीं दिया क्लीन चिट'

बॉलीवुड को क्लीन चिट देने वाली बात पर संदीप सिंह ने कहा कि "मैं कौन होता हूं किसी को क्लीन चिट देने वाला। मैंने बस इतना कहा था कि समय दीजिए। किसी पर इतनी जल्दी आरोप लगाना सही नहीं है।" संदीप सिंह ने ये भी बताया कि उन्होंने सुशांत के आत्महत्या वाली बात इसलिए कही, क्योंकि हर कोई सुसाइड की बात ही कह रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन