1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत का मां के लिए आखिरी पोस्ट, जिंदगी को लेकर लिखी थी ये बात, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

सुशांत सिंह राजपूत का मां के लिए आखिरी पोस्ट, जिंदगी को लेकर लिखी थी ये बात, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

 Published : Jun 14, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 04:41 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उन्होंने आखिरी बार अपनी मां को लेकर पोस्ट किया था।

Sushant Singh's last Insta post- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने घर पर फांसी से लटककर जान दे दी है। सुशांत ने आखिरी बार पोस्ट काफी इमोशनल है। उन्होंने अपनी मां के साथ फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया था। साथ ही जीवन को लेकर लिखा था कि ये क्षणभंगुर है। बता दें कि एक्टर ने साल 2002 में अपनी मां को खो दिया था।

सुशांत ने पोस्ट में लिखा, 'आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट की एक लकीर को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत ...'

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की, घर पर लगाई फांसी

उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद 'काई पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी एक्टिंग को लोग पसंद करते थे और जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी थी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

ये भी पढ़ें:

ये हैं सुशांत सिंह राजपूत की 5 बेहतरीन फिल्में, 'काय पो चे' से 'छिछोरे' तक बॉलीवुड में ऐसी जमाई धाक

इंजीनियरिंग के छात्र सुशांत सिंह राजपूत को साइंस में थी रुचि, अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में देते रहते थे जानकारी

अगर आप अपने आसपास किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है या जिसके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। AASRA (आसरा): 91-22-27546669 (24 घंटे) Sneha Foundation (स्नेहा फाउंडेशन): 91-44-24640050 (24 घंटे) Vandrevala Foundation for Mental Health (वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ): 1860-2662-345 and 1800-2333-330 (24 घंटे)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन