1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने मामू गुलशन का पुराना वीडियो किया शेयर

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने मामू गुलशन का पुराना वीडियो किया शेयर

 Published : Aug 26, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 08:39 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपने मामा का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTFOREVER__

सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने दिवंगत अभिनेता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि ट्रेंड कर रहा है। मल्लिका सुशांत के साथ पुरानी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मल्लिका की ओर से शेयर क्लिप में सुशांत को उनकी ओर बढ़ते देखा जा सकता है और फिर वो कैमरा की ओर पोज देते हैं। सुशांत ने ब्लैक प्रिंटेड टी-शर्ट और जींस पहन रखी है।

sushant singh rajput
Image Source : INSTAGRAM/_MALLIKA_SINGHसुशांत सिंह राजूत की भांजी ने शेयर किया वीडियो

मल्लिका ने वीडियो में लिखा, "मैंने आज इसे देखा।"

सुशांत 14 जून को बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। दिवंगत अभिनेता के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर कराई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन