1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत बार-बार मेरे बालों को बिगाड़ देते थे: 'दिल बेचारा' को-स्टार साहिल वैद

सुशांत बार-बार मेरे बालों को बिगाड़ देते थे: 'दिल बेचारा' को-स्टार साहिल वैद

 Written By: IANS
 Published : Jul 28, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 01:59 pm IST

अभिनेता साहिल वैद ने 'दिल बेचारा' को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ शूटिंग के दिनों को याद किया है।

sushant singh rajput and sahil vaid- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और साहिल वैद Image Source : INSTAGRAM/SAHILVAID24

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ शूटिंग के दिनों को याद करके अभिनेता साहिल वैद कहते हैं कि वे हमेशा सेट पर शरारतें करते रहते थे और ठहाके लगाते थे। साहिल ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दिल बेचारा' में दिवंगत अभिनेता के साथ काम किया था।

उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए साहिल ने आईएएनएस को बताया, "यह एक विशेष स्मृति है जो हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेगी। सुशांत अक्सर मेरे बालों को बिगाड़ देते थे। मैं कई सारे हेयर प्रोडक्ट लगाकर बाल सेट करके शॉट देने सेट पर आता था और वो मेरे बाल बिखेर देते थे। इससे मैं कई बार चिढ़ जाता था लेकिन अब वो मेरे पसंदीदा क्षणों में से एक बन गए हैं। कई बार तो उनका मेरे बाल खराब करना कैमरे में भी कैद हो जाता था।"

साहिल ने यह भी साझा किया कि कैसे सुशांत ने जेपी का किरदार निभाने में उनकी मदद की, क्योंकि वह भी दिवंगत अभिनेता की तरह बिहार से था।

साहिल ने आगे कहा, "सुशांत पटना से थे और भोजपुरी बोली में पारंगत थे। इसीलिए वे जेपी की भूमिका को समझने में मेरी बहुत मदद करते थे। वहीं उन्होंने तमिल लड़के का रोल निभाया है और मैं मूल रूप से तमिलनाडु का हूं तो मैं उनके लिए लाइनें पढ़ता था। काश वो हमारे साथ होते और इस फिल्म को मिल रहे प्यार को देख पाते।"

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर पर फांसी पर लटके पाए गए थे। वह 34 साल के थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन