1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत का बैकग्राउंड डांसर से अभिनेता तक का सफर शानदार

सुशांत का बैकग्राउंड डांसर से अभिनेता तक का सफर शानदार

 Written By: IANS
 Published : Nov 12, 2016 11:24 am IST,  Updated : Nov 12, 2016 11:24 am IST

हाल ही में फिल्म 'धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की सफलता का स्वाद चखने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बैकग्राउंड डांसर से लेकर स्टार बनने तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। हर कोई नहीं जानता कि सुशांत अभिनेता बनने से पहले बैकग्राउंड डांसिंग भी करते थे।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput

मुंबई: हाल ही में फिल्म 'धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की सफलता का स्वाद चखने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बैकग्राउंड डांसर से लेकर स्टार बनने तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। हर कोई नहीं जानता कि सुशांत अभिनेता बनने से पहले बैकग्राउंड डांसिंग भी करते थे। सुशांत, शाहिद कपूर, वरुण धवन और कई अन्य सितारों की तरह ही कोरियाग्राफर श्यामक डावर की डांस कंपनी के तहत डांस करते थे।

सुशांत ने तो अपने शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या राय और प्रिटी जिंटा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के गानों में बैकग्राउंड डांस भी किया है। श्यामक डावर, सुशांत की सफलता से खासे खुश और गौरवान्वित महसूस करते हैं।

श्यामक के मुताबिक, "जब सुशांत ने इंजीनियरिंग करने का मन बनाया तो मैंने उसे कहा कि तुम अभियन क्यों नहीं करते हो? इस पर सुशांत ने कहा कि उन्हें नहीं पता, शिक्षा मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैंने कहा कि कोशिश तो करो। अगर तुम असफल भी होते हो तो क्या कम से कम कोशिश तो करो। उसने मेरी सुनी और उसेक बाद उसे टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' में अभिनय करने का मौका मिला और उसके बाद उसने फिल्मों का रुख किया। वह धौनी के किरदार में बहुत जचा है और यह फिल्म शानदार रही।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन