1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल बेचारा टाइटल ट्रैक: सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का आखिरी गाना फराह खान ने किया कोरियोग्राफ , जल्द ही होगा रिलीज!

दिल बेचारा टाइटल ट्रैक: सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का आखिरी गाना फराह खान ने किया कोरियोग्राफ , जल्द ही होगा रिलीज!

 Published : Jul 08, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 09:29 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। सुशांत की जिंदगी का आखिरी गाना फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : PR

फ़िल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज के लिए तैयार हैं।जी हा दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी पर फिल्माया गया ये गाना अपने आप में बहुत खास हैं क्योंकि इस गाने की शूटिंग एक शॉट में की गयी और सुशांत की जिंदगी का ये गाना आखिरी हैं जिसमे वो थिरकते और अपना प्यार लुटाते नजर आएंगे। गाने की रिलीज पर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा कहते हैं कि ' दिल बेचारा टाइटल ट्रैक मेरा पसंदीदा ट्रैक हैं। ये वो आखिरी गाना हैं जिसे सुशांत ने शूट किया। मुकेश ने बताया कि ये गाना फराह खान ने कोरियोग्राफ किया हैं, जिन्होंने इस गाने की रिहर्सल एक दिन की और दूसरे दिन सिर्फ एक शॉट में गाना कम्पलीट किया। बेहतरीन डांसर होने के नाते गाने में सुशांत की परफॉर्मेंस बेहद सरल और सहज लग रही हैं। फराह दी ने इस गाने के लिए कोई शुल्क नही लिया हैं।

 
पहली बार सुशांत के साथ अपने अनुभव के बारे में फराह खान ने कहा "यह गीत मेरे लिए इसीलिए खास है,क्योंकि ये पहली बार था जब मैंने सुशांत को कोरियोग्राफ किया था। हम लंबे समय से दोस्त तो थे लेकिन कभी भी एक साथ काम नहीं किया। मैंने मुकेश छाबड़ा से यह वादा भी किया था कि वह जब अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे तो मैं उनकी फिल्म में एक गीत जरूर करूंगी। मैं चाहती थी कि गाना, एक ही शॉट में पूरा हो जाये क्योंकि मैं सुशांत के डांसिंग गुणों से अवगत थी।वो एक बार हमारे रिएलिटी शो में सेलेब्रेटी जज बनकर आये ,जहां उन्होंने प्रतियोगियों से भी ज्यादा अच्छा डांस किया। हमने एक दिन पूरी गाने की रिहर्सल की और फिर आधे दिन में पूरा गाना एक शॉट में कम्पलीट किया।गाने को इतने बेहतरीन ढंग से जल्द ही पूरा करने के बदले सुशांत मुझसे मेरे घर से स्वादिस्ट खानों की फरमाइश करते थे जो मैं उनके लिए हमेशा लेकर आती थी। 
मैं गाने को देखती हूं तो महसूस होता हैं कि सुशांत कितने खुश लग रहे थे उसमे। ये गाना इसीलिए मेरे लिए बहुत खास हैं",।

sushant singh rajput
Image Source : PRसुशांत सिंह राजपूत

sushant singh rajput
Image Source : PRसुशांत सिंह राजपूत

 
इतना ही नही मुकेश से अपने बॉन्डिंग पर फराह कहती हैं कि" मुकेश और मेरा रिश्ता बहुत खास है। वो मुझे दीदी कहकर बुलाते हैं , मैं उसे अपना छोटा भाई मानती हूं हम 5 साल पहले मिले थे तो जब उन्होंने मुझे अपने फ़िल्म में गाने कोरियोग्राफ करने के लिए पूछा बिना एक सेकेंड सोचे मैंने हामी भरी क्योंकि उनके इस सफर में मेरी हिस्सेदारी भी होनी जरूरी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन