1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब भाई-भतीजावाद को लेकर बोले सुशांत सिंह राजपूत

अब भाई-भतीजावाद को लेकर बोले सुशांत सिंह राजपूत

 Published : Apr 17, 2017 08:30 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 08:30 pm IST

भाई-भतीजावाद का मुद्दा काफी सुर्खियां बना हुआ है। कई हस्तियां इस मामले में सामने आकर बोल रही है। अब मामले में सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि बाहरी होने के नाते...

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों भाई-भतीजावाद का मुद्दा काफी सुर्खियां बना हुआ है। कई हस्तियां इस मामले में सामने आकर बोल रही है। अब मामले में सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि बाहरी होने के नाते उन्हें भाई-भतीजावाद से कोई समस्या नहीं है और यह बाहरी प्रतिभाओं (फिल्म उद्योग में जिसका कोई रिश्तेदार नहीं हो) को प्रोत्साहन देने के साथ बना रह सकता है।

अभिनेता ने सोमवार को आगामी फिल्म 'राबता' के ट्रेलर लांच के मौके पर यह टिप्पणी की। सुशांत ने मीडिया से कहा, "मेरा मानना है कि फिल्म उद्योग से बाहर के नए प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ भाई-भतीजावाद कायम रह सकता है। बाहरी होने के बावजूद जिन फिल्मों को मैं करना चाहता था उन्हें चयन करने का मौका मिला और ढेरों विकल्प मिले, इसलिए मुझे कोई शिकायत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "अगर नई प्रतिभाओं को मौका नहीं मिलता है और भाई-भतीजावाद कायम रहता है तो फिर फिल्म उद्योग का कुछ ही समय में पतन हो जाएगा।" सुशांत ने लोकप्रिय टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था। उन्होंने बाद में फिल्म 'काय पो छे' (2013) से फिल्मी पारी की शुरुआत की'। उनकी अगली फिल्म 'राबता' 9 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में अभिनेत्री कृति सैनन भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन