1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार रिया चक्रवर्ती आईं सामने, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दिया ऐसा रिएक्शन

आखिरकार रिया चक्रवर्ती आईं सामने, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Aug 07, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 01:02 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आखिरकार रिया चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हो गई हैं। उनके ईडी के दफ्तर पहुंचने के बाद सुशांत की बहन का रिएक्शन सामने आया है।

shweta singh kirti post- India TV Hindi
सुशांत की बहन ने शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आखिरकार रिया चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हो गई हैं। उनके ईडी के दफ्तर पहुंचने के बाद सुशांत की बहन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने पोस्ट में भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए हर हर महादेव लिखा है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने ये भी लिखा है कि "किसी ने कहा कि किसी के साथ खिलवाड़ करने से पहले सावधान रहो, क्योंकि तुम्हें नहीं पता है कि आध्यात्मिक दुनिया में उन्हें कौन प्रोटेक्ट कर रहा है।"

सुशांत केस: चेहरे को दुपट्टे से ढककर ED के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, देखिए तस्वीरें

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता ने सुशांत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में एक तरफ सुशांत का चेहरा है तो दूसरी तरफ भगवान भोलेनाथ का। इस तस्वीर के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'हर हर महादेव। सुशांत के लिए इंसाफ। भगवान हम लोगों के साथ हैं।' 

इसके साथ ही श्वेता ने सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' के गाने का यूट्यूब लिंक शेयर किया है। ये गाना है 'जय हो जय हो शंकराय'। श्वेता का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

इसके अलावा श्वेता ने अपने भाई के साथ उनकी वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सुशांत अपनी बहनों से बेइंतहा प्यार करते थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन