1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत को गले लगाने से 4 दिन पहले सुशांत ने अपनी बहन को किया था ये मैसेज, श्वेता ने डेढ़ महीने बाद किया खुलासा

मौत को गले लगाने से 4 दिन पहले सुशांत ने अपनी बहन को किया था ये मैसेज, श्वेता ने डेढ़ महीने बाद किया खुलासा

 Published : Jul 27, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 12:35 pm IST

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि उनके माता-पिता ने सालों तक संकल्प किया था, जिसके बाद सुशांत का जन्म हुआ था।

sushant singh rajput sister shweta singh kirti - India TV Hindi
श्वेता ने सुशांत के बचपन की अनदेखी फोटो भी शेयर की है Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए उनकी अनदेखी फोटोज शेयर की है। इसमें उनकी शादी से लेकर सुशांत के बचपन की फोटो शामिल है। साथ ही एक लंबा और भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने सुशांत से वॉट्सएप पर बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसे पढ़कर उनके फैंस इमोशनल हो रहे हैं। 

श्वेता ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके सबसे बड़े भाई की मौत सिर्फ डेढ़ साल की उम्र में हो गई थी, इसलिए उनके माता-पिता एक लड़का चाहते थे। दो सालों के व्रत और पूजा-पाठ के बाद दिवाली के दिन वो पैदा हुईं। फिर एक साल बाद सुशांत का जन्म हुआ। वो बचपन से ही अपनी आंखों और मुस्कान से लोगों को मोहित कर लेते थे। 

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल स्टारर फिल्म अभिनेता की बायोपिक नहीं: निर्देशक

sushant singh rajput sister shweta singh
Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTIसुशांत की बहन ने अपनी शादी की फोटो भी शेयर की है

श्वेता ने बताया कि सुशांत जब 4 साल के थे तो अपनी क्लास छोड़कर उनकी क्लास में बैठ जाते थे, क्योंकि उनका अकेले मन नहीं लगता था। साल 2007 में उनकी शादी के वक्त भी सुशांत बहुत रोए थे। वो अक्सर सुशांत को यूएस बुलाती थीं। श्वेता ने अफसोस जताया कि काश वो अपने भाई को बचा पातीं। उन्हें आज भी ऐसा लगता है कि वो सुबह उठेंगी तो सामने सुशांत को पाएंगीं।

सुशांत की 'दिल बेचारा' देखने के बाद कृति सेनन का भर आया दिल, बोलीं- 'वो पल आपने जहां कुछ नहीं कहा और...'

सुशांत की बहन ने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वो अपने भाई का हालचाल पूछ रही हैं और उन्हें अपने पास बुला रही हैं। इस पर सुशांत ने लिखा, "बहुत मन करता है दी।" ये बातचीत 9-10 जून के बीच की है और सुशांत ने चार दिन बाद मौत को गले लगा लिया।

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन ने सभी को झकझोर दिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन