1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की बहन श्वेता ने अपने बेटे से कहा- 'मामा नहीं रहे' तो ऐसा था पांच साल के बच्चे का रिएक्शन

सुशांत की बहन श्वेता ने अपने बेटे से कहा- 'मामा नहीं रहे' तो ऐसा था पांच साल के बच्चे का रिएक्शन

 Published : Jun 17, 2020 11:31 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 11:50 am IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति भारत आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता विदेश में रहती हैं- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता विदेश में रहती हैं Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANTSINGHRAJPUT

'एमएस धोनी' और 'पीके' सहित कई हिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा फिल्म जगत हैरान है। सेलेब्स अभी भी उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं और पुरानी यादों को शेयर कर रहे हैं। उनका परिवार पूरी तरह से स्तब्ध है। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति विदेश में रहती हैं। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बेटे संग हुई बातचीत का जिक्र किया है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर लिखा, 'जब मैंने निर्वाण को बताया कि मामा नहीं रहे तो उसने कहा कि वो आपके दिल में तो जिंदा हैं। ऐसा उसने तीन बार कहा। जब पांच साल का बच्चा इस तरह की बात करता है तो पता चलता है कि हम सभी को कितना मजबूत रहना है। आप सब भी स्ट्रॉन्ग बनिए। खासकर सुशांत के फैंस। इस बात समझिए कि वो आज भी हमारे दिलों में रहता है और हमेशा रहेगा। ऐसा कुछ मत करिए कि उसकी आत्मा दुखी हो।'

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति भारत आ रही हैं। हालांकि, वह देश में आने के बाद सात दिनों के क्वारंटाइन को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी की मदद के बाद भारत के लिए टिकट कंफर्म हो गया है। मैं 16 को उड़ान भरुंगी और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंच जाउंगी। मैं 7 दिनों के क्वारंटाइन अवधि को लेकर चिंतित हूं. कोई ऐसा रास्ता है जिससे इस अवधि से बचा जा सके? मुझे अपने परिवार के पास जल्द से जल्द जाना है।"

सुशांत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन