1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, छत पर बैठकर कागज का जहाज उड़ाते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, छत पर बैठकर कागज का जहाज उड़ाते आए नजर

 Published : Sep 19, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 02:12 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह छत पर बैठकर कागज के जहाज उड़ाते नजर आ रहे हैं।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_COSMIC_ENERGY

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को छोड़कर गए 3 महीने बीत गए हैं। सुशांत के फैन्स सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत के फैन्स उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही सुशांत के पुराने वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। सुशांत का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह छत पर बैठे कागज का प्लेन बना रहे हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में सुशांत छत पर बैठकर कागज के जहाज बनाकर उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक लड़की की आवाज भी आ रही है हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि यह आवाज किस लड़की की है।

सुशांत केस की जांच में सीबीआई, एनसीबी और ईडी लगे हुए हैं।ड्रग्स केस में एनसीबी कई लोगों को ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक भी पकड़े गए हैं। रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रिया इस समय भायखला जेल में बंद हैं।

सीबीआई भी इस केस में कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत के विसरा की रिपोर्ट आने वाली है। जिसे एम्स की फॉरेंसिक टीम सीबीआई को अगले हफ्ते सौपेंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर केस की जांच आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:

सुशांत मामला: NCB ने 6 और ड्रग पेडलर्स पकड़े, डेढ़ किलो मादक पदार्थ बरामद

सुशांत की बहन मीतू सिंह ने कहा- 'मैं दिल दहलाने वाले इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं'

सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित गाने में दिवंगत अभिनेता को न्याय देने की बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन