1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की बहन मीतू सिंह ने कहा- 'मैं दिल दहलाने वाले इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं'

सुशांत की बहन मीतू सिंह ने कहा- 'मैं दिल दहलाने वाले इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं'

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2020 11:55 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 11:55 pm IST

मीतू ने सुशांत के फैन द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग साझा की, जिसमें सुशांत अपनी मां से हाथ जोड़कर आशीष लेते दिखाई दे रहे हैं।

sushant sister meetu singh- India TV Hindi
सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भाई के लिए लिखा इमोशनल नोट Image Source : TWITTER: @DIVINEMITZ

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने अपने दिवंगत भाई और दिवंगत मां की एक पेंटिंग सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने भाई और मां को खोने का दर्द बयान किया है। 

मीतू ने शुक्रवार अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से सुशांत के फैन द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग साझा की, जिसमें सुशांत अपनी मां से हाथ जोड़कर आशीष लेते दिखाई दे रहे हैं।

सुशांत मामला: NCB ने 6 और ड्रग पेडलर्स पकड़े, डेढ़ किलो मादक पदार्थ बरामद

मीतू सिंह ने लिखा, "मेरी मां मेरी ऊर्जा थी। मेरा भाई मेरा गर्व था। मैंने उन दोनों को बहुत जल्दी खो दिया। मैं दिल दहलाने वाले इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।"

श्वेता सिंह कीर्ति ने भी बयां किया था अपना दर्द

दूसरी तरफ सुशांत की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अगले 10 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान ध्यान और प्रार्थना करेंगी और उन्हें दर्द से उबरने के लिए कुछ समय चाहिए। 

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आप कितना भी मजबूत रहने की कोशिश करो, लेकिन एक समय यह दर्द हावी हो जाता है कि भाई तो है ही नहीं। मैं उसे कभी छू नहीं पाऊंगी या फिर हंसते हुए कभी नहीं देख पाऊंगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता इस दर्द से उबरने में कितना समय लगेगा। मैंने 10 दिनों तक ऑनलाइन नहीं रहने का और ध्यान और प्रार्थना करने का फैसला किया है। वास्तव में मुझे इस दर्द से उबरने की जरूरत है।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन