1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘केदारनाथ’ के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत

‘केदारनाथ’ के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत

 Published : Oct 06, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 02:52 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत तो आज कल सातवें आसमान पर ही होंगे। इसकी वजह है कि उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा अब खबर आई कि सुशांत वर्ष 2014 में आई...

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत तो आज कल सातवें आसमान पर ही होंगे। इसकी वजह है कि उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा अब खबर आई कि सुशांत वर्ष 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका में निभाते हुए नजर आएंगे। बाते दें कि इस फिल्म की शूटिंग 2018 की पहली छमाही में शुरू होगी। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडीओज प्रोड्यूस करेगा। कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे।

छाबड़ा ने एक बयान में कहा, "हां मैं 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' के रीमेक में काम कर रहा हूं। मैं अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। सुशांत फिल्म में प्रमुख अभिनेता है, जबकि इस फिल्म मुख्य अभिनेत्री की खोज अभी की जा रही है।" इस हॉलीवुड फिल्म को इसके दो प्रमुख किरदारों के बीच की संवेदनशील और अद्वितीय प्रेम कहानी को असरदार ढंग से पर्दे पर पेश करने के लिए विश्व भर में सराहा गया था।

जॉन ग्रीन के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन जोश बूने ने किया था। गौरतलब है कि आगामी फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत के साथ सैफ अली खान की सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। (Happy B’day: इंटिमेट सीन के दौरान बहक जाते थे विनोद खन्ना, शूटिंग के बाद इस हीरोइन ने जताया था अफसोस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन