1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखने जा रही हैं कदम, वेब सीरीज 'आर्या' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

सुष्मिता सेन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखने जा रही हैं कदम, वेब सीरीज 'आर्या' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

 Published : Jun 04, 2020 07:33 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 07:33 pm IST

सुष्मिता सेन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं। उनकी वेब सीरीज आर्या का ट्रेलर 5 जून को रिलीज होगा।

sushmita sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सें लंबे समय के बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। वह वेब सीरीज आर्या से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रही है। सुष्मिता के शो का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज होने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

सुष्मिता ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा - कोई तब क्या करे जब उसके खून में ही क्राइम हो और धोखा फैमिली बिजनेस है। Hotstar स्पेशल आर्या - ट्रेलर कल रिलीज़ होगा।

सुष्मिता की वेब सीरीज को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। एक्ट्रेस ने शो में अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी वजह से.. मैं हूं। आपने बुलाया और हम चले आए.. हॉटस्टार स्पेशल प्रस्तुत करता है.. आर्या.. जल्द ही।'

सुष्मिता ने पिछले साल दिसंबर के महीने से इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई थी। इसकी कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें सुष्मिता मुख्य किरदार में हैं। लॉकडाउन से पहले इसकी शूटिंग खत्म भी हो गई थी।

बॉलीवुड में सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और कंगना रनौत जैसे सितारें थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन