1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉयफ्रेंड के बर्थ डे पर सुष्मिता सेन ने कुछ खास अंदाज में किया विश, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉयफ्रेंड के बर्थ डे पर सुष्मिता सेन ने कुछ खास अंदाज में किया विश, देखें वीडियो और तस्वीरें

 Published : Jan 04, 2019 11:44 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 03:52 pm IST

सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का आज जन्मदिन है। उनके बर्थ डे पर सुष्मिता ने कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं।

Sushmita sen and Rohman shawl- India TV Hindi
Sushmita sen and Rohman shawl Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITA SEN

सुष्मिता सेन(Sushmita sen) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को आज कल चर्चा में रहती हैं। वह फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त रहती हैं। आए दिन उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ तस्वीरें सोशल करती रहती हैं। आज सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल(Rohman Shawl) का बर्थ डे हैं। उनके बर्थ डे पर सुष्मिता ने रोहमन ने कुछ खास अंदाज में विश किया है। सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ खास फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। 

सुष्मिता ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-विश्वास के साथ संतुलन, तुम्हारे साथ जिंदगी किसी कविता से कम नहीं है, बर्थ डे बॉय।

वीडियो में रोहमन और सुष्मिता साथ में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में पॉस्चर एक्सरसाइज कर रहे हैं। दोनों काफी रिलेक्स नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं।

इसके साथ ही सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोज भी शेयर की हैं। फोटोज में सुष्मिता रोहमन को हग कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- हैप्पी बर्थ डे माइ रुह। भगवान करे दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारे हाथों में आ जाएं।

सुष्मिता ने इंस्टा स्टोरी पर भी अपनी बेटियों और रोहमन की फोटोज शेयर की है। 

Screenshot of sushmita sen instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITA SENScreenshot of sushmita sen instagram story

Screenshot of sushmita sen instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITA SENScreenshot of sushmita sen instagram story

हाल ही में दोनों साथ में बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी में शामिल होने जयपुर गए थे। जहां की कुछ फोटोज सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सुष्मिता ने प्रभास के साथ भी फोटोज शेयर की हैं। कार्तिकेय की शादी में सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल और उनकी बेटियां बहुत ही प्यारे लग रहे थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'

दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में नहीं आए थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन