1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन के इन योगा आसनों को देख रह जाएंगे दंग, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दिया था चैलेंज

सुष्मिता सेन के इन योगा आसनों को देख रह जाएंगे दंग, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दिया था चैलेंज

 Published : Apr 16, 2020 11:53 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 11:53 pm IST

पूर्व मिस यूनिवर्स को फिल्मों में काम किए काफी लंबा वक्त हो गया है और अब वह जल्द ही नए शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं। 

Sushmita sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन के योगा आसन हुए वायरल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी अन्य लोगों की तरह घर में कैद हैं। कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में अभिनेत्री परिवार के साथ-साथ खुद की सेहत का भी ध्यान दे रही हैं। सुष्मिता पहले से ही फिटनेस फ्रीक रही हैं, लेकिन हाल ही उन्होंने खुद को चैलेंज दिया और उसे पूरा भी कर दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर योगा आसन की फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे।

सुष्मिता ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि रोहमन शॉल ने उन्हें बैलेंस बनाने का चैलेंज दिया था। 

इसके बाद सुष्मिता ने दूसरी फोटो शेयर की और लिखा कि इस योगा आसन के लिए मैंने खुद को ही चैलेंज किया था, जो कई प्रयासों के बाद सफल हुआ है। ये जरूर ट्राई करना चाहिए, क्योंकि ये मैजिकल है।

इससे पहले भी सुष्मिता ने योगा करते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा वो रोहमन शॉल के साथ भी मिलकर वर्कआउट करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री जल्द ही पर्दे पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स को फिल्मों में काम किए काफी लंबा वक्त हो गया है और अब वह जल्द ही नए शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं।

सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं, जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और कंगना रनौत जैसे सितारें थे। साल 2015 में सुष्मिता, बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'निर्बाक' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन