1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यौन शोषण मामले पर स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, शराब पीकर मेरे कमरे में घुस गया था डायरेक्टर

यौन शोषण मामले पर स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, शराब पीकर मेरे कमरे में घुस गया था डायरेक्टर

 Published : Nov 07, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 02:43 pm IST

बॉलीवुड की हस्तियां अपने साथ हुए यौन शोषण के मामलों का खुलासा कर रही हैं। कई सितारे इसे लेकर काफी चौंकाने वाली बातें बता चुके हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ चुका है।

swara bhaskar- India TV Hindi
swara bhaskar

नई दिल्ली: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां अपने साथ हुए यौन शोषण के मामलों का खुलासा कर रही हैं। कई सितारे इसे लेकर काफी चौंकाने वाली बातें बता चुके हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ चुका है। उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना के बारे में खुलासा किया है। स्वरा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा है कि, एक फिल्म में रोल देने के लिए उनसे भी सेक्‍शुअल फेवर मांगे गए थे लेकिन मना करने पर उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया था। उन्होंने यहां अपने साथ हुई एक घटना के बारे में भी जिक्र करते हुए सभी को चौंका दिया है।

स्वरा ने बताया, "मैं उस समय इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, हम 56 दिनों के लिए आउटडोर शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म का डायरेक्टर हर वक्त मुझे मैसेज कर परेशान करता रहता था, वह हेमशा ही मुझे डिनर के लिए इंवाइट करता रहता था। वह पूरे दिन मेरा पीछा करता था और रात को फोन करता रहता था। एक दिन मुझे किसी सीन पर चर्चा करने के लिए उस डायरेक्टर के कमरे में जाने को कहा गया, लेकिन जैसे ही मैं वहां गईं मैंने उसे शराब पीते हुए देखा।"

स्वरा ने आगे बताया, "पहले ही हफ्ते में वह प्यार और सेक्स की बातें करने लगा था। इसके बाद एक रात वह शराब पीकर मेरे कमरे में आ गया और मुझे गले लगाने के लिए रहने लगा। यह वाकई बेहद डरावना था। मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। पैकअप के बाद मैं लाइट बंद करके अपना मेकअप हटाती थी, ताकि वह डायरेक्टर समझे कि मैं सो चुकी हूं।" उन्होंने कहा, "मैं डायरेक्टर को बता चुकी थी कि मैं उससे बहुत परेशान हो रही हूं, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार मैंने तंग आकर एक्‍सक्‍यूटिव प्रोड्यूसर से इस बारे में बात की।" स्वरा ने इस तरह के शोषण से बचने के लिए कहा कि, भले आपके हाथ से कोई भी रोल निकल जाए लेकिन आप अपनी शर्तों पर ही अड़े रहें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन